ब्रेकिंग न्यूज़ *सिद्धघाट में अवैध उत्खनन का बड़ा खेल! नोनी करेली में 35-40 हाईवा डंपर और 25-30 ट्रैक्टरों से धड़ल्ले से खनन, फोटो-वीडियो आए सामने!*

नरसिंहपुर | 9 जून 2026 गोटेगांव क्षेत्र
गोटेगांव क्षेत्र के ग्राम नोनी करेली स्थित सिद्धघाट – गांगई घाट में कथित अवैध उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों द्वारा पोलखोल न्यूज़ को भेजे गए फोटो और वीडियो में बड़ी संख्या में वाहन खनन कार्य में लगे दिखाई दे रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर करीब 35 से 40 हाईवा डंपर और 25 से 30 ट्रैक्टर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में प्रतिदिन लगे रहने का दावा किया जा रहा है। वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 

अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि इतने बड़े पैमाने पर उत्खनन हो रहा है तो संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था कहां है? मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!