44° गर्मी में भी सफाईकर्मी डटे, नरसिंहपुर में चला नाला-नाली सफाई अभियान

 

नरसिंहपुर! 27 मई 2026

नरसिंहपुर। भीषण गर्मी के बीच भी नगरपालिका के सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। बुधवार 27 अगस्त को शहर के शंकराचार्य वार्ड, पटैल वार्ड और नेहरू वार्ड में नालों और नालियों की सफाई अभियान चलाया गया।

नगरपालिका की टीम ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलभराव जैसी समस्याओं से बचाव के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। तेज धूप और 43-44 डिग्री तापमान के बावजूद सफाईकर्मी लगातार काम करते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने में सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता बनाए रखना और बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!