नरसिंहपुर ! 26 मई 2026
गंगा दशहरा पर नर्मदा में नहाने गया युवक डूबा, मौत
सूत्र मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा के पावन तट ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खैरी पलोहा निवासी देवेश पिता रामू गुर्जर (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
तेंदूखेड़ा टीआई किशोर वामनकर का कहना युवक को बाहर निकाला गया था, उसकी सांसे चल रही थी, उसे गाडरवारा अस्पताल ले जाया गया था..
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 5-6 युवक नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन देवेश को नहीं बचाया जा सका।
बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदा तट पर भंडारा करने पहुंचे थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ब्रेकिंग पोलखोल








