*SP बंगले के सामने बने ब्रेकरों पर भड़के लोग, 26 मई को प्रदर्शन का ऐलान!*

नरसिंहपुर! 25 मई 2026

नरसिंहपुर शहर में एसपी बंगले के सामने बनाए गए कथित जानलेवा ब्रेकरों को लेकर विरोध तेज हो गया है। शहर कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर एवं आम नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 26 मई को प्रातः 11 बजे तक उक्त ब्रेकर नहीं हटाए गए, तो मौके पर प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आयोजकों का आरोप है कि यह समस्या नगरवासियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्या है। इसे देखते हुए आंदोलन का निर्णय अचानक लिया गया है। आयोजकों ने कहा कि कम समय होने के कारण सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से सूचना देना संभव नहीं हो सका, लेकिन नगरहित के इस मुद्दे पर नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है।

धरना प्रदर्शन 26 मई को प्रातः 11:30 बजे एसपी बंगले के सामने प्रस्तावित है।

आयोजक: शहर कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर, समस्त कांग्रेसजन एवं आम नागरिक।

ब्रेकिंग पोलखोल 📰

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!