*”नरसिंहपुर में सींगरी बचाने का संकल्प, मंत्री प्रहलाद पटेल और दादा गुरु ने किया आह्वान”*!

नरसिंहपुर! 25 मई 2026

गंगा दशहरा के अवसर पर नरसिंहपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सींगरी नदी पुनर्जीवन श्रमदान कार्य एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गणेश मंदिर रोड नरसिंहपुर में आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान सींगरी नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान दादा गुरु ने कहा कि “यदि एक नदी को पुनर्जीवित कर लिया जाए तो वह अश्वमेध यज्ञ करने के समान है।” उन्होंने कहा कि सींगरी नदी की सुरक्षा केवल सरकार का विषय नहीं बल्कि हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी सींगरी नदी को संक्रमण मुक्त करने और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज कभी इसी सींगरी के पवित्र जल में स्नान और आचमन करते थे, इसलिए इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सभी को आगे आना होगा।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि सींगरी नदी में बढ़ते अवरोध और प्रदूषण को रोकने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश भी कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

 

कार्यक्रम में एसपी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज), जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिया, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

गंगा दशहरा पर आयोजित यह कार्यक्रम सींगरी नदी के संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!