नरसिंहपुर ! 23 मई 2026
23 मई को पोलखोल पहुंचा ग्राउंड जीरो पर। बरमान घाट के उस खतरनाक प्वाइंट की पड़ताल की गई जहां लगातार हादसे हो रहे हैं। 23 मई आज ही इसी स्थान पर एक युवक की डूबने से मौत हुई, जबकि बीते दिनों स्थानीय नाविकों ने कई लोगों की जान बचाई।
स्थानीय नाविक लगातार लोगों को गहरे पानी और तेज धार वाले क्षेत्र में नहीं जाने की चेतावनी देते हैं, लेकिन लापरवाही हादसों की वजह बन रही है। पोलखोल की टीम ने लाइफ जैकेट के साथ नाव में बैठकर उस रिस्की प्वाइंट तक पहुंचकर हालात समझे, जहां अधिकतर हादसे सामने आए हैं।
आखिर क्यों बन रहा यह स्थान हादसों का केंद्र? कौन बचा रहा लोगों की जान?
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट वीडियो.. सिर्फ पोलखोल पर।








