नरसिंहपुर ! 22 मई 2026
नरसिंहपुर शहर स्थित ब्रह्माकुमारीज में आयोजित समर कैंप के समापन एवं परिवार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश दिया। आयोजन का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब बच्चों ने अपने माता-पिता का सम्मान करने और जीवनभर उनकी सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में परिवार के महत्व, आपसी प्रेम, सम्मान और संस्कारों को जीवन का आधार बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया गया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, नैतिक शिक्षा और परिवार के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।








