Breaking Polkhol | अभी – अभी गोटेगांव में दिल दहला देने वाली घटना! साथियों के हमले में युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

नरसिंहपुर ! 21 मई 2026

गोटेगांव में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रंजीत पटैल निवासी देवरी गोटेगांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का अपने साथियों के साथ शराब के नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसकी पड़ताल जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Breaking Polkhol पर देखिए हर बड़ी खबर।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!