*गोदाम में आग, फिर रास्ते में रोककर मारपीट? गरीब दुकानदार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर!* *6 मार्च की आगजनी से लेकर 7 मई की कथित मारपीट तक… कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल* *क्या है पूरा मामला? कितना हुआ नुकसान? देखिए पोलखोल की विशेष रिपोर्ट*

नरसिंहपुर ! 18 मई 2026

नरसिंहपुर। शहर के पुष्ठा तख्ती क्षेत्र, पटैल कॉलोनी 4 नंबर गली स्थित एक गोदाम में 6 मार्च की सुबह लगभग 5:30 बजे आग लगने की घटना के बाद पीड़ित गोदाम मालिक नीलेश कोरी न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

आजाद वार्ड निवासी नीलेश कोरी पिता जानकी प्रसाद कोरी का आरोप है कि उनके गोदाम में आग लगाने के पीछे हसन नामक व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच थाना कोतवाली नरसिंहपुर में चल रही है।

वहीं पीड़ित का आरोप है कि 7 मई को सांकल रोड पर हसन के बेटे अकमल ने उनका रास्ता रोककर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की। नीलेश का कहना है कि वह शिकायत लेकर हरिजन थाना पहुंचे, जहां उनसे आवेदन टाइप करवाकर हस्ताक्षर लिए गए और जांच का आश्वासन दिया गया।

पीड़ित के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान तो लिए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। नीलेश का आरोप है कि धक्का-मुक्की के बाद उनका मेडिकल भी कराया गया, बावजूद इसके रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

 

नीलेश का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और 9 मई को पुलिस अधीक्षक से भी की थी। आरोप है कि बाद में थाने से फोन कर शिकायत वापस लेने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहले एफआईआर हो, तभी शिकायत वापस करेंगे।

 

17 मई तक कार्रवाई नहीं होने पर अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

आखिर क्या है पूरा मामला? कितना नुकसान हुआ गरीब दुकानदार का?

देखिए पूरी वीडियो रिपोर्ट सिर्फ पोलखोल पर।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!