*सड़क पर लापरवाही या हादसों को खुला न्योता?* *दर्शकों ने पोलखोल को भेजे दो चौंकाने वाले वीडियो!* *देखिये हमारे दर्शकों द्वारा पोलखोल को अलग-अलग क्षेत्रों से भेजे गए दो वीडियो… जिनमें सड़कों पर फैली लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।* *पहला मामला झिरना स्थित उमरिया रोड* *मुक्तिधाम के पास का है, जहां बीच सड़क पर बड़ी मात्रा में ईंटें पड़ी दिखाई दीं। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति खतरे से कम नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।* *वहीं दूसरा मामला धार्मिक नगरी बरमान* *का है… जहां सीढ़ी वाले घाट के पास बरमान कला में टीन शेड के समीप निर्माण कार्य का मटेरियल पिछले करीब 4 महीनों से मेन रोड पर फैला पड़ा है। रेत और गिट्टी में फिसलकर श्रद्धालुओं के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।* *कल तो हादसा होते-होते टल गया, जब गिट्टी में फिसलता हुआ एक ट्रैक्टर स्थानीय वाहन में जा घुसा। गनीमत रही कि माँ नर्मदा की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।* *अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?* *क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही होगी कार्रवाई?* *देखें पूरा वीडियो और खबर सिर्फ पोलखोल पर!*

रविवार 17 मई 2026

*सड़क पर लापरवाही या हादसों को खुला न्योता?*

*दर्शकों ने पोलखोल को भेजे दो चौंकाने वाले वीडियो!*

*देखिये हमारे दर्शकों द्वारा पोलखोल को अलग-अलग क्षेत्रों से भेजे गए दो वीडियो… जिनमें सड़कों पर फैली लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।*

*पहला मामला झिरना स्थित उमरिया रोड* *मुक्तिधाम के पास का है, जहां बीच सड़क पर बड़ी मात्रा में ईंटें पड़ी दिखाई दीं। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति खतरे से कम नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।*

*वहीं दूसरा मामला धार्मिक नगरी बरमान* *का है… जहां सीढ़ी वाले घाट के पास बरमान कला में टीन शेड के समीप निर्माण कार्य का मटेरियल पिछले करीब 4 महीनों से मेन रोड पर फैला पड़ा है। रेत और गिट्टी में फिसलकर श्रद्धालुओं के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।*

*कल तो हादसा होते-होते टल गया, जब गिट्टी में फिसलता हुआ एक ट्रैक्टर स्थानीय वाहन में जा घुसा। गनीमत रही कि माँ नर्मदा की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।*

*अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?*
*क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही होगी कार्रवाई?*

*देखें पूरा वीडियो और खबर सिर्फ पोलखोल पर!*

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!