नरसिंहपुर! तेंदूखेड़ा। 15 अप्रैल 2026 गुरुकुल आधारशिला इंटरनेशनल स्कूल द्वारा समर कैंप से पूर्व एक विशाल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभिभावकों को रेजिडेंशियल (आवासीय) स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली शिक्षा और उनके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
✌️ सेमिनार के माध्यम से यह बताया जाएगा कि आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन, बेहतर शैक्षणिक माहौल और भविष्य में करियर निर्माण के अधिक अवसर कैसे प्राप्त होते हैं। आयोजकों के अनुसार, ऐसे विद्यालयों में चयनित छात्रों के लिए भविष्य में बेहतर संभावनाएं तैयार होती हैं।
💐 विशेष रूप से कक्षा 4, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल द्वारा निशुल्क रेजिडेंशियल व्यवस्था की जानकारी भी इस सेमिनार में दी जाएगी। यह सेमिनार 16 अप्रैल को शाम 6:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें अभिभावकों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी द्वारा संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही दिल्ली से शिक्षित उमाशंकर कुशवाह एवं रेजिडेंशियल शिक्षा के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा भी विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
➡️ कार्यक्रम के अंत में रत्नेश वाजपेई द्वारा उपस्थित नागरिकों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस महत्वपूर्ण सेमिनार में शामिल होकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सही निर्णय लेने का आग्रह किया है।
Pol Khol Newz








