नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026 सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नरसिंहपुर के होनहार छात्र गौरव कोरी ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
💐 गौरव की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, गुरुजनों, मित्रों एवं जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरव कोरी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरसिंहपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी के पुत्र हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई है।
✌️ गौरव की मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।
# Pol Khol Newz







