*“ब्रेकिंग पोलखोल: शुभी मिश्रा मामले में पोस्टमार्टम पूरा, जांच कमेटी करेगी सच्चाई का खुलासा”*!

नरसिंहपुर। 15 अप्रैल 2026
3 वर्ष 6 माह की मासूम शुभी मिश्रा के मामले में आज 15 अप्रैल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। झिरना मुक्तिधाम से सुबह पुलिस कोतवाली, तहसील प्रशासन एवं परिजनों की उपस्थिति में बच्ची का शव विधिवत बाहर निकालकर जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

🗣️ जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चार सदस्यीय टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान दो डॉक्टर एवं दो प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्यवाही नियमों के तहत वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई।

 

😔 शाम लगभग 5:15 बजे पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के पिता नीलेश मिश्रा जिला अस्पताल से शव को पुनः झिरना मुक्तिधाम लेकर रवाना हुए, जहां विधि-विधान से दोबारा शव दफन किया जाएगा।

 

🔎 जांच कमेटी गठित
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन द्वारा समिति गठित की गई है, जिसमें..
➡️शानू चौधरी (डिप्टी कलेक्टर)
➡️अनु जैन (तहसीलदार)
➡️डॉ. राहुल नेमा
➡️अंजना त्रिपाठी

की अगुवाई में जांच की जाएगी।

📌 क्या है मामला?
बच्ची शुभी मिश्रा की मृत्यु को लेकर उसके पिता नीलेश मिश्रा ने एक निजी अस्पताल के संदीप पटैल पर डॉक्टर पर इलाज में कथित लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने यह पूरी प्रक्रिया अपनाई है।

 

⚖️ निष्पक्षता का आश्वासन
यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और जांच का विषय है। सही-गलत का निर्णय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Pol Khol Newz सभी पक्षों का सम्मान करते हुए, कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!