नरसिंहपुर। 24 फरवरी 2026 शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुत अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस टीम ने अबतक की बडी कार्रवाई की त्वरित घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि जब्त मादक पदार्थ की मात्रा काफी अधिक है, जिससे अवैध तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
🔎 संभावना है कि पुलिस इस मामले में 25 फरवरी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
👮♂️ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है।
📦 जब्त माल की सटीक मात्रा और आरोपियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि प्रेस वार्ता के बाद होगी।








