पेचकस–हथौड़े से तोड़ी अलमारी, लाखों उड़ाए, कुसुम बैली लूटकांड का खुलासा!”

नरसिंहपुर। 3 फरवरी 2026
नगर के मुशरान पार्क स्थित होटल कुसुम बैली में 2 एवं 3 फरवरी की रात हुई बड़ी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नकाबपोश लुटेरों द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात में कुल 7 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 4 आरोपियों को नरसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों को दूसरे जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार होटल में देर रात लगभग 2:30 बजे 75 से 80 लाख रुपये की लूट की सूचना होटल कर्मचारी द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना स्वयं मौके पर पहुंचे, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पेचकस और हथौड़े की मदद से होटल की अलमारी (कबर्ड) तोड़कर रुपये निकाले और पास रखे बोरे  में डालकर  ले रूपये ले गये! मुख्य आरोपी अनुज कुमार बाल्मीकि (निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश) से पूछताछ में सामने आया कि  मोनू उर्फ टुईया वंशकार (निवासी रिपटापार) को गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया गया  मोनू के द्वारा  बोरा , जिसे नाले के पास कबाड़ में रुपयों से भरा बोरा दबाकर रखने की बात कबूली।

पुलिस को अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लूटी गई राशि किस स्रोत की थी और किस उद्देश्य से होटल में रखी गई थी।

➡️ गिरफ्तार आरोपी
राकेश कुमार शुक्ला, निवासी लखीमपुर खीरी (होटल कर्मचारी)
चंद्रेश रजक, निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर
अनुज कुमार बाल्मीकि, निवासी लखीमपुर खीरी
मोनू उर्फ टुईया वंशकार, निवासी रिपटापार
कानूनी कार्रवाई
मामले में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 309(6), 3(5) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस मामले के खुलासे में कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे, थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल, उप निरीक्षक मनीष मरावी, उप निरीक्षक मूलचंद यादव, सहित प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम..

शैलेन्द्र तिवारी, देवेंद्र कुमार, प्रहलाद, माधवे, पंकज सिंह राजपूत, रोहित चंपुरिया, जितेंद्र सिंह, श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, अनुराग दुबे, यमन बागरी, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्ष्मी नागपुरे, दिनेश पटेल, बालकिशन एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस द्वारा शेष आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!