सड़क हादसा: घर लौटते युवक की बाइक आपस में टकराई, युवक गंभीर, दूसरा हादसा: मार्शल गाड़ी से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर घायल!”

नरसिंहपुर। 2  फरवरी 2026

बेलखेड़ी निवासी राजकुमार दुबे (22 वर्ष), पिता भोला प्रसाद दुबे, थाना ठेमी अंतर्गत नरसिंहपुर से घर लौटते वक्त । इसी दौरान बैहरपौंडी टोल टैक्स के पास एक अन्य मोटरसाइकिल सवार उनकी बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है।

➡️ दूसरा हादसा: मार्शल गाड़ी से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर घायल
नरसिंहपुर। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बहोरीपार खुर्द निवासी पवन सिलावट (24 वर्ष), पिता राम सिलावट, गाडरवारा से घर लौट रहे थे। सिंगपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत विपरीत दिशा से आ रही एक मार्शल गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पवन सिलावट एवं उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 सिंगपुर चौकी की पुलिस वाहन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!