नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामकली बाई, पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रामकली बाई चीचली से बाजार करके अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बांदक बर्रू और छेना कछार के बीच बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








