नरसिंहपुर ! 25 मई 2026

बरमान | ब्रेकिंग पोलखोल
बरमान स्थित नये सतधारा पुल के पास सड़क किनारे प्रसाद, चाय और नाश्ते की दुकान लगाकर जीवनयापन कर रहे गरीब परिवारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार 25 मई को NHAI की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गौरतलब है कि 24 मई को पोलखोल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और दिखाया था कि किस प्रकार महिलाएं एवं गरीब परिवार छोटी-छोटी दुकानों के सहारे अपना जीवन चला रहे हैं। स्थानीय महिलाओं ने पहले ही आशंका जताई थी कि दुकानें हटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

बताया गया था कि NHAI की ओर से दुकानदारों को सोमवार 25 मई तक दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। अब कार्रवाई शुरू होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

सवाल यह भी, गरीबों के रोजगार का विकल्प क्या होगा?
पोलखोल की नजर, हर मुद्दे पर।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!