*12 नवंबर को मिल मालिकों और किसान नेताओं की अहम बैठक, गन्ना मूल्य ₹600 की मांग पर टिकी किसानों की नजरें किसान नेता बोले सभी किसान स्टेडियम ग्राउंड के बाहर हों एकत्रित !*

नरसिंहपुर।11 नवंबर 2026 जिले में गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन अब अगले चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। 4 नवंबर को राष्ट्रवादी किसान आर्मी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद अब 12 नवंबर गुरुवार को मिल मालिकों और किसान नेताओं के बीच अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक पर जिले के गन्ना किसानों की नजरें टिकी हुई हैं।

किसान नेता प्रतीक शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले साथियों के नाम जारी संदेश में कहा गया है कि 4 नवंबर को किसानों के समर्थन से किया गया आंदोलन संख्या के आधार पर सफल रहा। अब गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल की मांग को निर्णायक दिशा देने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रतीक शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि कलेक्ट्रेट में आंदोलन के दौरान यह बात रखी गई थी कि इस बार मिल मालिकों के साथ ही बैठक की जाएगी। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से मिल कर्मचारियों के साथ बैठकें होती रही हैं, लेकिन किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया।

इसी सिलसिले में 12 नवंबर को सभी किसानों और साथियों से नरसिंहपुर में कोतवाली थाना के पास स्टेडियम ग्राउंड के बाहर एकत्रित होने की अपील की गई है। यहां सभी की मौजूदगी में आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि 12 नवंबर की बैठक में मिल मालिकों की ओर से गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर क्या रुख सामने आता है और किसानों को उनकी मांगों को लेकर क्या आश्वासन मिलता है? फिलहाल जिले के किसानों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!