*नगर पालिका चौराहे पर बीच सड़क खंभे के पास मिला कथित टोटके का सामान, पोलखोल ने हटाकर दिया अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश !*

नरसिंहपुर। 12 नवंबर 2026
12 नवंबर को नगर पालिका चौराहे पर बीच सड़क स्थित एक खंभे के पास कथित टोटके से जुड़ा सामान मिलने का मामला सामने आया। पोलखोल न्यूज़ को सूचना मिली थी कि चौराहे पर खंभे के पास पांच दीपक, आटे की चार लोइयां, दो अंडे और काली चूड़ियां रखी हुई हैं।

सूचना मिलने पर जब पोलखोल की टीम मौके पर पहुंची तो वहां अंडे, आटे की लोइयां, दीपक और काली चूड़ियां रखी हुई मिलीं। आखिर सार्वजनिक चौराहे पर इस तरह की सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी?

क्या इसके पीछे किसी तरह की मान्यता या अंधविश्वास जुड़ा हुआ था? यह सवाल चर्चा का विषय बना रहा।

पोलखोल ने मौके पर पहुंचकर स्वयं पहल करते हुए वहां रखी सामग्री को हटाया और लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया।

सवाल किसी की व्यक्तिगत आस्था का नहीं, बल्कि समाज में फैली ऐसी मान्यताओं का है, जिनके कारण लोग भय और भ्रम में पड़ जाते हैं। आखिर हम किस दिशा में जा रहे हैं? क्या किसी शहर, परिवार, रिश्तेदार या व्यक्ति का बुरा करने जैसी धारणाओं में विश्वास करना उचित है?

पढ़े-लिखे और सभ्य समाज में जरूरत है कि हम विवेक, वैज्ञानिक सोच और जागरूकता को अपनाएं। किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा न दें।

पोलखोल न्यूज़ की अपील: ऐसी मान्यताओं और अंधविश्वास से दूर रहें। स्वच्छ, जागरूक और विवेकशील समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!