*रानीपिपरिया रोड पर पुलिस की घेराबंदी, 11.65 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार!*

नरसिंहपुर। 11 नवंबर 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत स्टेशनगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.65 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के रानीपिपरिया रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जिसके पास स्मैक हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डी.पी.एस. चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद वंशकार पिता करोड़ी लाल वंशकार, निवासी मगरधा, थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक अभय राज सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक चालक अमित पटेल, प्रधान आरक्षक योगेंद्र, प्रधान आरक्षक जितेंद्र राणा, आरक्षक अंकित विश्वकर्मा एवं आरक्षक इमरत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नरसिंहपुर पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!