⚡ *9 दिन से बंद पड़ी खेतों की बिजली लाइन, सूखने लगी मूंग-उड़द और गन्ने की फसल!* *गुस्साए किसानों ने करकबेल विद्युत कार्यालय का किया घेराव!*

नरसिंहपुर ! 8 मई 2026

नरसिंहपुर जिले के गुनद्रई पावर हाउस से जुड़े मेख फीडर की खेतों की विद्युत लाइन पिछले 9 दिनों से बंद पड़ी है। किसानों का आरोप है कि आंधी-तूफान में हुए नुकसान के बाद भी विद्युत विभाग अब तक लाइन सुधारने में नाकाम साबित हुआ है।

💥  बिजली सप्लाई ठप होने से मूंग, उड़द और गन्ना किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। भीषण गर्मी के बीच खेतों में सिंचाई नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

➡️ समस्या से परेशान किसानों ने आज करकबेल स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी सोनी जी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। किसानों ने गांव में लगातार लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और परमिट के नाम पर लाइन बंद किए जाने की समस्या भी उठाई।

➡️ किसानों का कहना है कि गर्मी के इस दौर में बिजली संकट ने हालात और अधिक गंभीर बना दिए हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो फसलें पूरी तरह खराब हो सकती हैं।

🗣️ युवा जागरूक किसानों की ओर से कृषक दीपक तिवारी, विकास आशीष, शिवम, सत्यम, राजुल, सिद्धार्थ नेमा, सुबोध, सत्येंद्र, दीपेंद्र पटेल, दिलीप चौरसिया, सूर्या ठाकुर, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!