⚫*एक पल में उजड़ गई जिंदगी: घर लौट रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग को हाईवा ने कुचला, मौत का LIVE वीडियो आया सामने!*😢

नरसिंहपुर! 7 मई 2026

गोटेगांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।
झोतेश्वर चौकी क्षेत्र के श्याम नगर निवासी 76 वर्षीय शंकरलाल सराठे अपने चश्मे की मरम्मत करवाकर लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य नेत्रालय के सामने सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

😔 टक्कर इतनी भयावह थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

🎥 पूरी दर्दनाक घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

👮‍♂️ पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

🚨 गोटेगांव में बेलगाम रफ्तार फिर बनी मौत की वजह, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!