महाशिवरात्रि पर विशाल फलाहारी भण्डारा, शिव बारात व भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन कानपुर।

कानपुर। 8 फरवरी 2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा अमरनाथ सेवा मण्डल (लाल बंगला, कानपुर) द्वारा इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मण्डल वर्ष 2004 से निरंतर 23 वर्षों से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन करता आ रहा है।
मण्डल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरनाथ जी यात्रा 2025 के दौरान जम्मू के भगवती नगर में 40 दिनों तक प्रथम भण्डारे का सफल आयोजन किया गया था। भक्तों के सहयोग एवं बाबा भोलेनाथ की कृपा से वर्ष 2026 में भी भण्डारे का आयोजन पुनः सुनिश्चित हुआ है।
इसी क्रम में 15 फरवरी 2026, रविवार को बाबा सिद्धनाथ के चरणों में एवं माँ गंगा की पावन रेती पर, प्रातः 10 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल फलाहारी भण्डारा, शिव बारात तथा भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस आयोजन में मण्डल के महामंत्री अज्जू वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रमुख रूप से
ऋषभ सविता, प्रथम रघुवंशी, श्याम ओबेराय, मनोज गुप्ता एवं रवी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
मण्डल ने समस्त शिव भक्तों, परिवारजनों एवं इष्ट-मित्रों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बनेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!