पुलिस की लापरवाही से दबंग के हौंसले बुलंद ‼️ घर में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, फरियादी की बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं!”

नरसिंहपुर / 18 अगस्त 2025
थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के ग्राम चौराखेड़ा में दबंगई और पुलिस की ढिलाई का बड़ा मामला सामने आया है।

ग्राम के आपराधिक प्रवृत्ति के कुख्यात व्यक्ति महेंद्र पटेल ने घर में घुसकर लेखराम पटेल के पिता पर मारपीट कर सिर में गंभीर चोटें पहुँचा दीं।
जब लेखराम ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

लेखराम पटेल का आरोप है कि आरोपी महेंद्र पटेल उसके व परिवार के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें कर फँसाने की कोशिश करता रहा है। इस संबंध में कई बार पुलिस अधिकारियों को आवेदन भी दिए गए और सोशल मीडिया पर आरोपी की अवैध गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक की गई, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

यही वजह रही कि आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने दिनदहाड़े पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पूर्व में दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं और वह जिलाबदर भी रह चुका है, इसके बावजूद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जहमत नहीं उठाई।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और संरक्षण के चलते दबंगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!