*बरमान चौकी में महिला की मौत से मचा बवाल! पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप | नरसिंहपुर!*

नरसिंहपुर। 25 जुलाई 2026  जिले की बरमान चौकी पुलिस पर एक लापता महिला के मामले में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मृतका के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी 23 जुलाई को घर से राशन लेने की बात कहकर दोपहर करीब 3 बजे निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

 

परिजनों ने बरमान निवासी नीलेश पटैल पर संदेह जताया। आरोप है कि पुलिस ने 24 जुलाई की देर शाम नीलेश से पूछताछ की। पति का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला के उसके पास होने की जानकारी सामने आई।

पति के अनुसार, 25 जुलाई की सुबह महिला बरमान पुलिस चौकी पहुंची, जहां वह स्वयं और अन्य परिजन भी मौजूद थे। आरोप है कि सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिला को चौकी में बैठाए रखा गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को महिला की खराब होती तबीयत के बारे में अवगत कराया, लेकिन समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं दिलाई गई। बाद में महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

नोट: फिलहाल पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में लगाए गए आरोप मृतका के पति के हैं। पुलिस की प्रतिक्रिया आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!