*स्कूल के 100 मीटर के दायरे में अवैध शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने लगाई रोक की गुहार!*

नरसिंहपुर। 18  अगस्त 2026  ग्राम कुण्डा में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम निवासी पंचम आत्मज बृजलाल पर गांव में कथित रूप से अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को कई बार शराब बिक्री बंद करने के लिए समझाइश दी गई, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से शराब बिक्री जारी है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस स्थान पर शराब बिक्री की जाती है, वह शासकीय हरि स्कूल से करीब 100 मीटर के दायरे में स्थित है।

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री से गांव के माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और स्कूल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियां चिंता का विषय हैं।

अब देखना यह है कि शिकायत के आधार पर पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!