नरसिंहपुर। 25 जुलाई 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर शनिवार को नरसिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की । शहर के सुभाष पार्क में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर खुशी जताई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों और हालिया घटनाक्रमों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना का निर्णय जंतर मंतर पर बैठे छात्र और देश के सभी छात्र युवाओं की जीत है, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की, और कहा की ये युवाओं की जीत है!
कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, । कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ!
देखिये कांग्रेस नेताओं से पोलखोल की बातचीत!








