*कलेक्टर कार्यालय के अंदर घुसे आवारा पशु, वेटिंग हॉल में करते रहे विचरण!*

नरसिंहपुर, 29 अगस्त। नरसिंहपुर कलेक्टर कार्यालय में आवारा पशुओं के अंदर घुसने का मामला सामने आया है। पोलखोल न्यूज़ के एक दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो में दो पशु कलेक्टर कार्यालय के वेटिंग हॉल और पोर्च क्षेत्र में विचरण करते नजर आ रहे हैं।

दर्शक के अनुसार, यह वीडियो शनिवार को कुछ देर पहले का है। वीडियो में कलेक्टर कार्यालय के अंदर दो पशु दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि इसी क्षेत्र में स्टेनो का कक्ष और कलेक्टर का कार्यालय भी मौजूद है।

 

वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा एवं परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

 

देखिए, दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो में कलेक्टर कार्यालय के अंदर नजर आ रहे पशु।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!