*त्योहार की रात दुकान को लेकर विवाद, युवक और उसकी मां-भाई से मारपीट!*

नरसिंहपुर ! 29 अगस्त 2026
28 अगस्त शुक्रवार की रात करीब 8 बजे दुकान को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई। घटना में मयंक चौधरी, उसके भाई राजेंद्र और मां कमला बाई को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

मयंक चौधरी के अनुसार, विवाद के दौरान दुर्गेश नामक युवक और उसके दो अन्य साथियों ने लोहे के पाइप से उनके साथ मारपीट की।

मारपीट में परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दुकान के विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!