*नरसिंहपुर में श्री राजपूत करणी सेना एवं राजपूत क्षत्रिय सभा ने सौंपा ज्ञापन, राजू राजपूत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग.* ————————— *पोलखोल वन-टू-वन: राजू राजपूत–राधेश्याम झारिया मामले पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह से सीधी बातचीत।*

नरसिंहपुर ! 23 नवंबर 2026

नरसिंहपुर | पोलखोल न्यूज़
नरसिंहपुर में श्री राजपूत करणी सेना एवं राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित UGC नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई। संगठन का कहना है कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन नियमों की समीक्षा की जानी चाहिए।

वहीं, राजू राजपूत एवं राधेश्याम झारिया से जुड़े मामले को लेकर भी राजपूत समाज की ओर से अपनी बात रखी गई। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजू राजपूत के खिलाफ किसी भी प्रकार का झूठा प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने तथा पुलिस की कार्रवाई की भी जांच कराने की मांग की गई।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने कहा कि मामले में निष्पक्षता के साथ तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

पोलखोल न्यूज़ पर देखिए श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह से खास बातचीत।

राजू राजपूत–राधेश्याम झारिया मामले को लेकर वन-टू-वन बातचीत में उन्होंने क्या कहा और संगठन की क्या मांगें हैं, देखिए पूरी रिपोर्ट।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!