नरसिंहपुर। 25 नवंबर 2026 जिले में पोस्टमार्टम व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ठेमी थाना क्षेत्र के मुराछ चौराहे पर हुई घटना में 45 वर्षीय लक्ष्मण लोधी की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के इंतजार में रहे।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब 9:15 बजे तक पोस्टमार्टम रूम नहीं खुला था।
परिजनों के अनुसार, मौके पर न कोई गार्ड मौजूद था और न ही कोई जिम्मेदार कर्मचारी दिखाई दिया, जिसके चलते पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने में देरी को लेकर नाराजगी सामने आई।
अक्सर पोस्टमार्टम में देरी की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदार कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं की निगरानी कौन करता है? क्या पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय पर
कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होनी चाहिए?
मृतक के परिजन पहले ही दुख और परेशानी से गुजर रहे होते हैं। ऐसे समय में व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें अतिरिक्त इंतजार करना पड़े, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और पोस्टमार्टम व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
पोस्टमार्टम में देरी पर सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?
📍 नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश
पोलखोल – निष्पक्ष • निर्भीक








