*नरसिंह मंदिर पहुंचे पूर्व कलेक्टर रोहित सिंह, संस्कृत में नरसिंह स्तुति के वाचन के साथ जताया आभार, नरसिंहपुर में रहने को लेकर भी कही बड़ी बात देखिए पूरी खबर पोल खोल पर !*

नरसिंहपुर। 25 नवंबर 2026 बुधवार, 25 नवंबर की रात लगभग 8:30 बजे मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (MP Textbook Corporation) के वर्तमान प्रबंधन से जुड़े एवं नरसिंहपुर के पूर्व कलेक्टर रोहित सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने नगर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीनरसिंह के दर्शन किए। यहां उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं नगर के साथियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर पूर्व कलेक्टर रोहित सिंह ने संस्कृत में भगवान श्रीनरसिंह की स्तुति का वाचन करते हुए अपनी बात रखी और नरसिंहपुर के लोगों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने नरसिंहपुर से जुड़े अपने अनुभवों और यहां के लोगों के साथ अपने आत्मीय संबंधों को भी साझा किया। साथ ही नरसिंहपुर जिले में भविष्य में रहने की संभावनाओं और अपने आगामी प्लान को लेकर भी पोल खोल न्यूज़ से खुलकर चर्चा की।

आखिर पूर्व कलेक्टर रोहित सिंह ने नरसिंहपुर को लेकर क्या कहा?

भविष्य में यहां रहने की क्या है उनकी योजना? देखिए पूरी खास बातचीत और पूरी खबर सिर्फ पोल खोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!