*ब्रेकिंग न्यूज़ | पोल खोल* *पोल खोल की पहल और थाना स्टेशनगंज की तत्परता से परिजनों तक पहुंची मासूम की जानकारी, मोबाइल में मिले नंबर से मिला रिश्तेदारों का सुराग!*

नरसिंहपुर।25 नवंबर 2026 विपतपुरा में अंजनी हॉस्पिटल के सामने गली में मिले बालक मयंक कुमार बैलवंशी के मामले में राहत भरी जानकारी सामने आई है।

पोल खोल ने थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने बालक को थाना स्टेशनगंज बुलवाया, जहां मुंशी जी ने बालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जांच के दौरान बालक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में मिले एक नंबर के माध्यम से जानकारी सामने आई कि बालक के रिश्तेदार नरसिंहपुर में ही रहते हैं। बताया गया कि वे कुछ ही देर में बालक को लेने थाने पहुंचने वाले हैं।

इस पूरे मामले में समय पर सूचना देने वाले विपतपुरा निवासी नीलेश पटेल का विशेष आभार, जिनकी सूचना पर पोल खोल की टीम मौके पर पहुंची।

साथ ही थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल एवं मुंशी जी का भी आभार, जिन्होंने तत्परता से बालक की जानकारी लेकर उसके परिजनों तक पहुंचने में सहयोग किया।

पोल खोल – जनता की आवाज, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!