नरसिंहपुर में मजदूरों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 10-12 श्रमिक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

नरसिंहपुर। 18 जुलाई 2026  जिले के खमतरा पुल के पास शनिवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी मजदूर छिंदवाड़ा जिले की हर्रई जनपद के बटका गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें एक ठेकेदार लेंटर (स्लैब) का काम कराने के लिए ले जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी एवं घायल रामकुमार ने बताया कि पिकअप में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे। रास्ते में खमतरा पुल के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हो गया।

वहीं घायल नीलेश के अनुसार, चालक वाहन का बैलेंस खो बैठा और पिकअप लहराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। किसी का हाथ टूट गया है तो किसी के सिर, मुंह, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!