नरसिंहपुर ! 18 जुलाई 2026 जिले के सालीचौका में स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक महीने से नियमित डॉक्टर की पदस्थापना नहीं होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद गाडरवारा या जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिससे गंभीर मरीजों का समय पर इलाज प्रभावित हो रहा है।
स्थिति इतनी चिंताजनक है कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को करीब 20 किलोमीटर दूर गाडरवारा ले जाना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ रही है।
समस्या केवल सालीचौका तक सीमित नहीं है। एक ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के भरोसे चीचली, बारहाबड़ा और शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था भी संचालित की जा रही है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे हजारों ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी कब दूर करेगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब उपलब्ध हो पाएंगी?
इनका कहना है : अनिल पटैल, बीएमओ, गाडरवारा!
मरीज..
आउट्रो: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की यह स्थिति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर हैं कि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।








