*नरसिंहपुर में रविवार को चला मजिस्ट्रेट का डंडा! CJM खुद सड़क पर उतरे, काली फिल्म, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वालों पर ताबड़तोड़ चालान!*

नरसिंहपुर। रविवार (26 जुलाई) को नरसिंहपुर शहर के जेल लाइन स्थित विपतपुरा चौराहे पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष चलानी कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) राकेश सनोडिया स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का निरीक्षण करते रहे।

अभियान में यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे, स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटैल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कार्रवाई के दौरान काली फिल्म लगे वाहन, अनफिट वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया चालक तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।

👉 देखिए पूरी खबर सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!