*नरसिंहपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन 21 नवंबर को तेन्दूखेड़ा में, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी!*

नरसिंहपुर, 01 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 का सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 नवंबर 2026 को कृषि उपज मंडी, तेन्दूखेड़ा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 10 नवंबर 2026 कर दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक जिले में एक तिथि पर अधिकतम 200 जोड़ों का ही सामूहिक विवाह कराया जा सकता है। ऐसे में पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रथम 200 पात्र आवेदनों को ही सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए कन्या का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना तथा कन्या और उसके अभिभावक के पास बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा बीपीएल सत्यापन, वर-वधू की समग्र ई-केवाईसी और कन्या के बैंक खाते में डीबीटी एवं ई-केवाईसी अनिवार्य है। कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

आवेदन के साथ संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अथवा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

इच्छुक हितग्राही आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवासी प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की स्पष्ट छायाप्रति के साथ आवेदन कार्यालय उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नरसिंहपुर में जमा कर सकते हैं।

विभाग ने इच्छुक आवेदकों से 10 नवंबर तक आवेदन जमा करने की अपील की है। निर्धारित 200 पात्र आवेदनों की सीमा पूरी होने पर अन्य आवेदनों को सम्मेलन में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सकेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!