*रात 9 बजे दादा महाराज ब्रिज पर हादसा, माध पिपरिया के जयराम ठाकुर मृत!*

नरसिंहपुर। 21 जुलाई 2026 जिले के मुगवानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार माध पिपरिया निवासी जयराम ठाकुर उर्फ चन्नूलाल ठाकुर (45 वर्ष) नरसिंहपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी दादा महाराज ब्रिज के पास रात करीब 9 बजे हादसा हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल जयराम ठाकुर को तत्काल जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो. गई
हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!