*जिला न्यायालय परिसर में ‘उल्लास’ का अभिनव प्रयोग, अधिकारी-कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच!*

नरसिंहपुर। 22 अगस्त 2026 जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को ‘उल्लास : एक अभिनव प्रयोग’ के तहत विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आयुष विभाग की टीम भी मौजूद रही। शिविर के दौरान न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, एक्स-रे और नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। जरूरत के अनुसार न्यायालय परिसर में ही दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जिससे अधिकारी-कर्मचारियों को जांच और उपचार के लिए अस्पताल जाने की आवश्यकता न पड़े।

आयोजकों के अनुसार, ‘उल्लास’ का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समय पर स्वास्थ्य जांच होने से संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उचित चिकित्सकीय सलाह और उपचार लिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

जी.पी. भनारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, नरसिंहपुर

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!