*पोलखोल फॉलो अप समनापुर स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में आखिर कौन जिम्मेदार? जांच कहां तक पहुंची, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल!* *कलेक्टर रजनी सिंह से सीधा सवाल बच्चों की सेहत से जुड़े इतने गंभीर मामले में अब तक आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं?*

 

नरसिंहपुर।‌। 4 नवंबर 2026 ग्राम पंचायत चीलाचौन कलां के ग्राम समनापुर स्थित माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद करीब 25 से 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आए दो दिन बीतने के बाद भी अब तक जांच और कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोल खोल न्यूज़ द्वारा 3 नवंबर को प्रमुखता से इस मामले को उठाया गया था। आरोप था कि बच्चों को दो दिन पुराने आटे से बनी पूरियां परोसी गई थीं। भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नरसिंहपुर ले जाया गया था।

मध्यान्ह भोजन का संचालन एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन है?

कलेक्टर रजनी सिंह जी, जवाबदेही आपकी भी बनती है!

यह कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है।

मामला स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चों की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा है। आखिर बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच किसने की थी? भोजन बनाने वाले समूह की जिम्मेदारी क्या थी? स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपनी निगरानी की जिम्मेदारी कितनी निभाई?

अब तक जांच कहां तक पहुंची है?

क्या भोजन के नमूने लिए गए? क्या संबंधित समूह और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया?

क्या किसी की लापरवाही सामने आई है? यदि कार्रवाई हुई है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

प्रशासन से सीधे सवाल:
बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच किस अधिकारी को सौंपी गई है?

मध्यान्ह भोजन के नमूनों की जांच कराई गई या नहीं?

एकता स्व-सहायता समूह की भूमिका की जांच हुई या नहीं?

स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई या नहीं?

अब तक जांच में क्या सामने आया और आगे क्या कार्रवाई प्रस्तावित है?

पोल खोल न्यूज़ जिला प्रशासन एवं कलेक्टर रजनी सिंह से मांग करता है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच की प्रगति, मेडिकल रिपोर्ट तथा की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया जाए।

बच्चों की सेहत से जुड़े मामले में केवल जांच का आश्वासन पर्याप्त नहीं है। अभिभावकों और आम जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर हुआ क्या था और यदि लापरवाही हुई तो उसके लिए कौन जवाबदेह है?

पोल खोल न्यूज़ का सवाल स्पष्ट है- बच्चों की थाली में परोसे गए भोजन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

जनता जवाब चाहती है, प्रशासन को जवाब देना चाहिए।

पोल खोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!