*जिले में आज मानवाधिकार आयोग की अहम बैठक, प्रियंक कानूनगो लेंगे प्रेसवार्ता!*

नरसिंहपुर! 2 जून 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के माननीय सदस्य प्रियंक कानूनगो आज 02 जून 2026 को जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न विषयों और समावेशी विकास के कार्यों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना है।

इसके बाद शाम 5:00 बजे वे कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इस प्रेसवार्ता में जिले के सभी मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया है।

जिले में इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!