*करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ!*

नरसिंहपुर! 17 सितम्बर 2026
करेली। मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत शासकीय सिविल अस्पताल करेली में विशाल निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक एवं तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान CBMO डॉ. विनय ठाकुर, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. ओ.पी. बरोधिया सहित अस्पताल का स्टाफ एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर में सामान्य ओपीडी, महिला एवं स्त्री रोग जांच, नेत्र रोग जांच, क्षय रोग (TB) की जांच एवं निःशुल्क दवा, अस्थि एवं जोड़ रोग परामर्श, शिशु रोग जांच, फिजियोथेरेपी, लैब जांच तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।

 

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!