नरसिंहपुर। 17 अगस्त 2026 बरगी बांध के गेट कल प्रातः 11 बजे खोले जाने की सूचना है। प्रारंभिक चरण में करीब 1000 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। पानी छोड़े जाने के बाद इसका प्रभाव नरसिंहपुर के समीप नर्मदा नदी के घाटों पर शाम करीब 5 से 6 बजे के आसपास दिखाई देने की संभावना जताई गई है।
जलप्रवाह बढ़ने की संभावना को देखते हुए नर्मदा नदी के घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। नागरिकों को नदी के किनारे जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दें और नदी के घाटों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।








