नरसिंहपुर। 17 अगस्त 2026 जिले के रीछा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खेत से काम करके घर लौट रहे 35 वर्षीय कमल सिंह लोधी को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कमल सिंह लोधी को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








