नरसिंहपुर। 27 जुलाई 2026 पूरे देश में चल रहे गौ सम्मान अभियान के तहत रविवार को नरसिंहपुर में संत समाज ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और देशभर में गौवंश पर हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।
संत समाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व है। इसलिए गौवंश के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए।
ज्ञापन में गौवंश की सुरक्षा, अवैध तस्करी एवं अत्याचार पर कठोर कार्रवाई करने तथा गौ संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। संत समाज ने कहा कि यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
इस दौरान संत समाज के पदाधिकारी, गौसेवक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।








