नरसिंहपुर ! 17 मई 2026
नरसिंहपुर में नीट परीक्षा पेपर लीक एवं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस राम मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष पार्क चौराहा तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, मामले की सीबीआई जांच सौंपने एवं शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विशाल मशाल जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटैल, संगठन प्रभारी दीवान शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटैल, प्रदेश सचिव मनीष राय, डॉ. संजीव चाँदोरकर, अभिनव ढिमोले, हरिसिंह अहिरवार, शैलेन्द्र राजपूत, सोबरन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।








