Category: नरसिंहपुरिया खबरें

नरसिंहपुर ! 24 सितम्बर 2026 ‘सेवा संकल्प अभियान : नि:शुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंच से संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति मंच के नजदीक पहुंचता दिखाई देता है, लेकिन मंत्री अपना संबोधन जारी रखते हैं। कुछ देर बाद एक व्यक्ति दिव्यांग को वहां से वापस ले जाता है और वह पब्लिक दीर्घा की ओर लौट जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब कार्यक्रम ही दिव्यांग सेवा और उनके हितों को समर्पित है, तो मंच के सामने पहुंचे दिव्यांग की बात क्यों नहीं सुनी गई? एक यूजर ने टिप्पणी की- “यह कैसा सेवा संकल्प अभियान, जहां दिव्यांग की ही नहीं सुनी जा रही?” वहीं एक अन्य यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जोड़ते हुए सवाल किया-“यह कैसा मोदी का जन्मदिन, जहां लोगों की ही नहीं सुनी जा रही?” हालांकि, वायरल वीडियो के इस छोटे से हिस्से से यह स्पष्ट नहीं है कि दिव्यांग व्यक्ति मंत्री से क्या कहना चाहते थे और उन्हें वापस क्यों भेजा गया। इस संबंध में आयोजकों या मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आता है तो तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

Read More »

*90 दिन बाद फिर शुरू हुआ ‘वन टू वन पोलखोल स्टूडियो’ – रेलवे ठेकेदार पर 1.32 लाख रुपये से अधिक भुगतान न करने का आरोप, राधेश्याम पटैल ने लगाई गुहार, देखिए विशेष एपिसोड “पैसा नहीं दे रहा ठेकेदार प्रशांत!*

Read More »
error: Content is protected !!