*जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है?

शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो।

सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी?

 

देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!