*90 दिन बाद फिर शुरू हुआ ‘वन टू वन पोलखोल स्टूडियो’ – रेलवे ठेकेदार पर 1.32 लाख रुपये से अधिक भुगतान न करने का आरोप, राधेश्याम पटैल ने लगाई गुहार, देखिए विशेष एपिसोड “पैसा नहीं दे रहा ठेकेदार प्रशांत!*

नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 करीब 90 दिन बाद एक बार फिर ‘वन टू वन पोलखोल स्टूडियो’ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पहले ही विशेष एपिसोड में रेलवे से जुड़े भुगतान का एक मामला सामने आया है। खुरपा निवासी राधेश्याम पटैल ने जबलपुर निवासी रेलवे ठेकेदार प्रशांत सिंह राजपूत और करेली निवासी मुंशी भानू मिश्रा पर उनका बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।

राधेश्याम पटैल के अनुसार, वह रेलवे में निजी ठेके के तहत चार पहिया वाहन चलाने का कार्य करते थे। उनका कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष का 1 लाख 32 हजार रुपये से अधिक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए कई बार निवेदन करने के बावजूद उन्हें राशि नहीं दी जा रही है।

राधेश्याम ने यह भी आरोप लगाया कि उनके अलावा तीन अन्य मजदूरों का भुगतान भी लंबित है। उनका कहना है कि ठेकेदार और मुंशी द्वारा लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया।

इस पूरे मामले को लेकर 23 सितंबर को ‘वन टू वन पोलखोल स्टूडियो’ के विशेष एपिसोड में राधेश्याम पटैल की शिकायत और उनका पक्ष सामने रखा गया। मामले में संबंधित ठेकेदार और मुंशी का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे विवाद की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

देखिए विशेष एपिसोड “पैसा नहीं दे रहा ठेकेदार प्रशांत”।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*90 दिन बाद फिर शुरू हुआ ‘वन टू वन पोलखोल स्टूडियो’ – रेलवे ठेकेदार पर 1.32 लाख रुपये से अधिक भुगतान न करने का आरोप, राधेश्याम पटैल ने लगाई गुहार, देखिए विशेष एपिसोड “पैसा नहीं दे रहा ठेकेदार प्रशांत!*

error: Content is protected !!